Type Here to Get Search Results !

मास अगस्त सन् 2011 August Hindi Panchang Hindu Calender

0
श्रवण शुक्ल 2 से भाद्रपद शुक्ल 3 तक.
दिनाँक 14 से भाद्रपद मास प्रारम्भ,
विक्रम सम्वत् 2068.

व्रत एवं पर्व

1 अगस्त: नवीन चन्द्र-दर्शन, सिंधारा दूज, सावन सोमवार व्रत, स्वामी करपात्री जयंती, लोकमान्य तिलक स्मृति दिवस, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती, शिशु-स्तनपान सप्ताह शुरू

2 अगस्त: हरियाली तीज (छोटी तीज), मधुस्रवा तृतीया व्रत (मिथिलांचल), स्वर्ण गौरी व्रत, श्रीबांकेबिहारी स्वर्ण हिण्डोले में (वृन्दावन), झूला-सेवा शुरू, मणिपर्वत झूला (अयोध्या), ठकुराइन जयंती, रमजान-रोजा शुरू (मुस.), मैथिलशरण गुप्त जयंती

3 अगस्त: वरदविनायक चतुर्थी व्रत, दूर्वा गणपति व्रत, श्रमण तप प्रारंभ (जैन)

4 अगस्त: नागपंचमी, तक्षक-पूजन, गुड़िया पर्व, श्रीहनुमद्ध्वजारोहण, श्रीनागचन्द्रेश्वर-दर्शन (उज्जयिनी), कल्कि अवतार षष्ठी (प्रदोषकालीन), जाग्रतगौरी पंचमी (उड़ीसा), चौरसिया दिवस, नागकूप-यात्रा (काशी)

5 अगस्त: वर्ण-शृयाल षष्ठी, लुण्ठन षष्ठी (बंगाल), शील सप्तमी (सिन्धी), महालक्ष्मी पूजा, रांधण छठ (गुजरात), मोक्ष सप्तमी (दिग.जैन), तुलसी जयंती, वैधृति महापात रात्रि 11.52 बजे से

6 अगस्त: श्रीदुर्गाष्टमी व्रत, श्रीअन्नपूर्णाष्टमी व्रत, मेला नयनादेवी-चिन्तपूर्णी-चामुण्डा देवी (हिमाचल), वैधृति महापात प्रात: 5.56 बजे तक

7 अगस्त: नकुल नवमी, रवीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति दिवस, Friendship Day

8 अगस्त: सावन का अंतिम सोमवार व्रत (उत्तर भारत), अक्षय-कलश दशमी (जैन), श्यामसुंदर दास स्मृति दिवस

9 अगस्त: पवित्रा एकादशी व्रत, पवित्रा ग्यारस, झूलनयात्रा प्रारंभ (गौड़ीय वैष्णव), अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन दिवस, नागासाकी दिवस, Tishabead (Jewish)

10 अगस्त: श्रावण द्वादशी (जम्मू-कश्मीर), एकादशी व्रत (निम्बार्क वैष्णव), पवित्रा बारस

11 अगस्त: प्रदोष व्रत, आखेटक त्रयोदशी (उड़ीसा), खुदीराम बोस शहीद दिवस

12 अगस्त: वरदलक्ष्मी व्रत, शिवपवित्रारोपण (उड़ीसा), सूण मांडणा

13 अगस्त: स्नान-दान-व्रत की श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन-राखी दिन 12.07 बजे के बाद बांधना शुभ, श्रावणी उपाकर्म, गायत्री जयंती, श्रीसत्यनारायण व्रत-कथा, नारयली पूर्णिमा, झूलनयात्रा पूर्ण (गौड़ीय वैष्णव), संस्कृति दिवस, हयग्रीवावतार एवं लव-कुश जयंती, बलभद्र पूजन (उड़ीसा), श्रीदाऊजी एवं रेवती माता का शृंगार (ब्रज), अवनी अवंती (द.भा.), कोकिला व्रत समापन, वीर दुर्गादास राठौर जयंती, Left Hander’s Day

14 अगस्त: भाद्रपद मास में दही का परित्याग करें, कजलियां (म.प्र.), गायत्री पुरश्चरण प्रारंभ, षोडशकारण व्रत प्रारंभ (दिग.जैन)

15 अगस्त: 65 वां स्वतंत्रता दिवस, अशून्य शयन व्रत, विंध्याचली भीमचण्डी जयंती, कज्जली का रतजगा, योगी अरविंद जयंती, सोमवार व्रत (उज्जयिनी, गुजरात, महाराष्ट्र, द.भा. में)

16 अगस्त: कज्जली (कजरी) तीज, तिजड़ी (सिन्धी), सातूड़ी तीज, गोपूजा तृतीया, विशालाक्षी दर्शन-यात्रा (काशी), अवंतीबाई लोधी जयंती, श्रीरामकृष्ण परमहंस स्मृति दिवस, Gatha Gahambar (Parsi)

17 अगस्त: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, बहुला चतुर्थी (म.प्र.), मदनलाल धींगरा स्मृति दिवस, सिंह-संक्रान्ति दिन 11.48 बजे, संक्रान्ति का पुण्यकाल सूर्योदय से दिन 11.48 बजे तक, श्रमण तप पूर्ण (जैन), सिंहादि नववर्ष प्रा. (केरल), मनसा पूजा समाप्त (बंगाल)

18 अगस्त: रक्षापंचमी (उड़ीसा), भाई बहिना-टीका प्रात: 7.16 के बाद (खत्री), अक्षयनिधि तप प्रारंभ (श्वेत.जैन), व्यतिपात महापात देर रात 1.18 से, कोकिला पंचमी (जैन), माधवदेव तिथि (असम)

19 अगस्त: चन्द्रषष्ठी व्रत, व्यतिपात महापात प्रात: 7.08 तक, पक्षघर (श्वेत.जैन), Pateti-Parsi New Year Day (1381)

20 अगस्त: हलषष्ठी (ललही छठ) व्रत, रांधण छठ (गुजरात), राजीव गांधी जयंती, संत लोंगोवाल स्मृति दिवस, सद्भावना दिवस

21 अगस्त: श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी व्रत (स्मार्त), आद्याकाली जयंती, कालाष्टमी व्रत, भानु सप्तमी पर्व, शीतला सप्तमी-ठंडरी का पूजन और बसौड़ा, वदी थधिड़ी (सिन्धी), संत ज्ञानेश्वर जयंती, मोहरात्रि

22 अगस्त: श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी व्रत (वैष्णव), गोकुलाष्टमी (ब्रज), श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव (मथुरा-वृंदावन), गोविन्दा-मटकी फोड़ (महाराष्ट्र), रोहिणी व्रत (जैन), सोमवार व्रत (उज्जयिनी, गुजरात, महाराष्ट्र, द.भा.), शहादत-ए-हजरत अली (मुस.)

23 अगस्त: नन्दोत्सव-दधि कांदौ (ब्रज), गोगानवमी, सूर्य सायन कन्या में सायं 4.52 बजे, सौर शरद् ऋतु प्रारंभ, इबादत रात (मुस.), रोहिणी व्रत (जैन)

24 अगस्त: Khordad Sal (Parsi)

25 अगस्त: अजा (जया) एकादशी व्रत, जैन पर्युषण पर्व प्रारंभ (चतुर्थी पक्ष)

26 अगस्त: प्रदोष व्रत, बछ बारस (गौ-बछड़ा), जैन पर्युषण पर्व प्रारंभ (पंचमी पक्ष), अघोर द्वादशी, जुमातुल विदा (मुस.)

27 अगस्त: मासिक शिवरात्रि व्रत, कलियुगादि तिथि, मदर टेरेसा जयंती, अघोर चतुर्दशी

28 अगस्त: श्राद्ध की अमावस, रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति दिवस, शब-ए-कद्र (मुस.), पाक्षिक प्रतिक्रमण एवं कल्पसूत्र वाचन (श्वेत.जैन)

29 अगस्त: स्नान-दान की सोमवती अमावस्या, कुशोत्पाटनी (कुशग्रहणी) अमावस, पिठौरी अमावस, सती-पूजा (मारवाड़), लोहार्गल-यात्रा (माहेश्वरी समाज), गोटमार मेला (म.प्र.), पोला-वृषभोत्सव, मौनव्रत प्रारंभ, रुद्रव्रत, लब्धि विधान व्रत 5 दिन (दिग.जैन), श्रीमहाकाल की शाही सवारी (उज्जयिनी), महावीर स्वामी जन्म वांचन (श्वेत.जैन)

30 अगस्त: नवीन चन्द्र-दर्शन, ईद का चांद, बाबा रामदेव जयंती, रामदेवपीर नवरात्र-मेला शुरू (राजस्थान), तेलाधर तप (श्वेत.जैन)

31 अगस्त: हरितालिका तीज (बड़ी तीज) व्रत, सामदेवी उपाकर्म, वाराहावतार जयंती, त्रिलोक तीज, (दिग.जैन), गौरी तृतीया (उड़ीसा), केवड़ा तीज, ईदुल फितर (मुस.), वैधृति महापात दिन 3.18 से सायं 7.48 तक.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ